पहली बार स्कूल जा रहे बच्चों को सिखाएं ये 8 अच्छी बातें

बच्चे जब पहली बार स्कूल जाते हैं तो उन्हें कुछ ऐसी बातें जरूर सीखानी चाहिए जो स्कूल में उन्हें एडजस्ट होने और खुद को सेफ रखने में मदद करें। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में जो स्कूल जाने से पहले बच्चों को जरूरी सीखनी चाहिए।

17 Mar, 2023

Sadhna Tiwari

स्कूली बच्चों को जरूरी सिखाएं ये अच्छी आदतें

स्कूल का माहौल घर के माहौल से अलग होता है। ऐसे में कई बार बच्चे वहां रोने लगते हैं या परेशान हो जाते हैं। बच्चों को कुछ अच्छी आदतें और मैनर्स सिखाएं ताकि वह स्कूल में आसानी से रह सके।

Source: Thehealthsite

हाइजिन का महत्व समझाएं

छोटे बच्चों की देखभाल के लिए भले ही स्कूल में स्टाफ और हेल्पर्स होते हैं लेकिन, बच्चों अगर खुद की साफ-सफाई और हाइजिन का ख्याल रखना सीख जाएं तो इससे उन्हें मदद होगी।

Source: Thehealthsite

वॉशरूम यूज़ करना सिखाएं

बच्चे को बाथरूम जाने और वॉशरूम इस्तेमाल करने से जुड़े नियम सिखाएं।

Source: Thehealthsite

हाथ धोना सिखाएं

खेल कर आने के बाद, खाना खाने से पहले और बाद में और बाथरूम से लौटने के बाद बच्चे को हाथ साबुन-पानी से साफ करना सिखाएं।

Source: Thehealthsite

सिखाएं थैंक्यू और सॉरी बोलना

बच्चों को बड़ों और अपने हमउम्र लोगों की इज्जत करना सीखें। किसी की मदद लेने के बाद उसे थैंक्यू कहना और अपनी गलती के बाद सॉरी कहना सिखाएं।

Source: Thehealthsite

स्कूल के बाद भी पढ़ने की आदत डालें

बच्चे को स्कूल से घर आने के बाद भी थोड़ी देर पढ़ने की आदत डालें। इससे बच्चे नियमित पढ़ाई करना सीखेंगे।

Source: Thehealthsite

टीचर से बात करना

बच्चे को सिखाएं कि क्लास में या खेल के दौरान होने वाली किसी समस्या के बारे में टीचर को बताना सीखे।

Source: Thehealthsite

दूसरों के साथ रहना

बच्चों को सिखाए कि अन्य बच्चों के साथ उन्हें घुल-मिलकर रहना चाहिए और लड़ने-झगड़ने से बचना चाहिए।

Source: Thehealthsite

अपने हाथ से खाना सिखाएं

घर पर बच्चे मां-बाप या दादा-दादी के हाथ से खाना खाते हैं लेकिन, स्कूल में अन्य बच्चों के साथ बैठकर उन्हें खुद ही खाना पड़ता है। बच्चे को खुद से खाना खाने सिखाएं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: 7 साल की उम्र में बच्चों को जरूर सिखाएं ये 7 बातें?

अगली वेब स्टोरी