बच्चों को अनुशासित करने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

यहां आपको कुछ ऐसे तरीके बताए गए हैं जिससे आप अपने बच्चों को अनुशासित रख सकते हैं। आइए उन तरीकों के बारे में जानते हैं।

05 Nov, 2024

anant shukla

बच्चों के सामने रहें अनुशासित

बच्चे माता-पिता को देखकर ही सब कुछ सीखते हैं। यदि आप अनुशासन का पालन करेंगे और विनम्र रहेंगे तो उनके अंदर भी यह व्यवहार आएगा।

Source: Thehealthsite

नियम स्थापित करें

बच्चों को उनके जिम्मेदारियों के बारे में अच्छे से समझाएं, जैसे सोने से पहले खिलौने को कैसे और कहां रखना है।

Source: Thehealthsite

परिणाम के बारे में समझाएं

बच्चों को उनके कामों के परिणाम के बारे में अच्छे से समझाएं। अगर वह घर में गंदगी फैलाते हैं, तो सफाई की जिम्मेदारी सौंपे। इससे वे अपने काम के परिणामों के बारे में समझाना शुरू करेंगे।

Source: Thehealthsite

अच्छे कार्यों की प्रशंसा करें

बच्चों के अच्छे कार्यों की प्रशंसा भी करनी चाहिए। जैसे स्कूल से आने के बाद अधिक समय व्यर्थ गंवाने की बजाय बच्चा अपने होमवर्क में लगता है, तो इसके लिए उसे सम्मानित करें।

Source: Thehealthsite

टाइम मैनेजमेंट

बच्चों को टाइम मैनेजमेंट सिखाएं। इसके लिए उनके द्वारा कोई कार्य पूरा करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करें।

Source: Thehealthsite

विकल्प दें

बच्चों को निर्णय लेने के लिए विकल्प देना जरूरी है, जैसे चाहो तो पहले होमवर्क कर सकते हो या नाश्ता।

Source: Thehealthsite

बच्चों की बातों को ध्यान से सुने

बच्चों की बतों को ध्यान से सुनने से उनकी भावनाओं का सम्मान होता है। यह उनके आत्मविश्वास और भावनात्मक संतुलन में सहायक होता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: बच्चों को जरूर सिखाएं विकास दिव्‍यकीर्ति की ये 5 सीख

अगली वेब स्टोरी