बच्चों के लिए 9 प्यारे नाम जिनका मतलब खुशी होता है

अगर आपके भी घर में जन्मा है क्यूट सा बच्चा तो ये रहे 9 खूबसूरत और बेहतरीन नाम। इन 9 नामों को रखने से आपके बच्चे हमेशा खुश रहेंगे।

27 May, 2025

Himank Dwivedi

हर्ष

हर्ष नाम का अर्थ होता है आनंद और उल्लास। इस नाम के लड़के कठिन समय में दूसरों को मजबूती देते हैं।

Source: Thehealthsite

अभिलाष

अभिलाष नाम का अर्थ होता है किसी चीज की चाह और खुशी पाने की इच्छा। इस नाम के बच्चे जीवन में जल्दी सफल होते हैं।

Source: Thehealthsite

राहुल

राहुल नाम का अर्थ होता है खुशमिजाज और शांत स्वभाव का व्यक्तित्व। इस नाम के बच्चे शांति से अपना काम निकलवा लेते हैं।

Source: Thehealthsite

मुदित

मुदित का अर्थ होता है अत्यंत प्रसन्न होना। इस नाम के बच्चे कभी भी हार नहीं मानते हमेशा पॉजिटिव रहते हैं।

Source: Thehealthsite

आनंदा

इस नाम का अर्थ प्रसन्नता और खुशी होता है। इस नाम की लड़कियां जहां भी रहती हैं वहां खुशहाली हमेशा बनी रहती है।

Source: Thehealthsite

हर्षिता

हर्षिता नाम का अर्थ है प्रसन्नचित या खुश रहने वाली। इस नाम की लड़कियां अपने कामों से दूसरों को खुश रखती हैं और जल्दी सफलता प्राप्त करती हैं।

Source: Thehealthsite

सुमेधा

सुमेधा नाम का अर्थ है शुभ और बुद्धिमान। इस नाम की लड़कियां अपने कामों से माता पिता को हमेशा खुश रखती हैं। ये बुद्धिमान और तार्किक होती हैं।

Source: Thehealthsite

प्रसन्ना

प्रसन्ना नाम की लड़कियां सुखी और सम्पन्न होती हैं। इन्हें किसी चीज की कमी नहीं होती।

Source: Thehealthsite

लावण्या

लावण्या का अर्थ है सुंदरता और आंतरिक आनंद। इस नाम की बच्चियां अंदर से हमेशा खुश रहती हैं। ये दूसरों की हमेशा मदद करती हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: गुरुवार को जन्म लेने वाली लड़कियों के लिए 8 प्यारे-प्यारे नाम

अगली वेब स्टोरी