रमजान के पाक महीने में जन्मी लड़कियों के लिए 8 खूबसूरत नाम

माह-ए-रमजान को खुशियों और बरकत का महीना कहा जाता है। इस महीने में अगर आपके घर किसी शहजादी जैसी बेटी का जन्म हुआ है या आप उसकी नेमिंग सेरेमनी करना चाहते हैं तो इन सुंदर नामों में से कोई एक नाम आप अपनी बिटिया के लिए चुन सकते हैं।

03 Mar, 2025

priya mishra

नूर

नूर नाम का मतलब रोशनी, उजाला, ईमानदारी से जुड़ा हुआ होता है। इस नाम को रखने से आपकी बेटी हमेशा ईमानदारी और नेकी के राह पर चलेगी।

Source: Thehealthsite

फातिमा

यह पैगंबर मुहम्मद की प्यारी बेटी का नाम है। इस नाम का मतलब पवित्र, परहेज़गार होता है। रमजान में यह नाम ईमान और पाकीजगी का संकेत देता है।

Source: Thehealthsite

नबिया

नबिया नाम की लड़कियां अल्लाह के बेहद करीब होतीं हैं। ये जो ठान लेती हैं, वो मुकम्मल हो जाता है। इस नाम का मतलब ऊंचा ओहदा होता है। इस नाम को रखने से आपकी बेटी बुध्दिमान और साहसी होगी। इन पर अल्लाह की नूरानी रहमत बरसती है।

Source: Thehealthsite

आमिना

इस नाम का मतलब भरोसेमंद, सुरक्षित, अमन चयन वाली होता है। पैगंबर मुहम्मद की मां का नाम भी आमिना बीबी था। आप अपनी बेटी को ये पाक नाम दे सकते हैं।

Source: Thehealthsite

सबरीन

सबरीन नाम का मतलब सब्र करने वाली होता है। रमजान सब्र और इस्तेकामत (संयम) का महीना है। यह नाम रमजान की पाकीजगी से मेल खाता है।

Source: Thehealthsite

मरयम

हजरत ईसा की मां का नाम मरयम था। इस नाम का मतलब पवित्र महिला होता है। कुरान में मरयम का जिक्र बेहद इज्जत और पाकीजगी के साथ लिया जाता है। रमजान में मरयम जैसा पाक नाम रखना एक नेक अमल माना जा सकता है।

Source: Thehealthsite

रहमा

इस नाम का मतलब दया, रहम करने वाली होता है। रमजान को महीना-ए-रहमत भी कहा जाता है, यानी अल्लाह की रहमत का महीना। अगर आप चाहते हैं कि आपकी बच्ची पर अल्लाह की रहमत बनी रहे, तो यह नाम रख सकते हैं।

Source: Thehealthsite

हिदाया

हिदाया का अर्थ है सही रास्ते पर चलाने वाली। रमजान वो वक्त है, जब इंसान तौबा करता है और हिदायत मांगता है। यह नाम रखने से आपकी बच्ची ताउम्र नेकी के राह पर चलेगी।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: S से शुरू होने वाले मुस्लिम लड़कियों के 8 दिलकश नाम, अर्थ जानकर दिल हो जाएगा खुश

अगली वेब स्टोरी