इन 8 भारतीय महिलाओं को पूरी दुनिया करती है सलाम

भारतीय महिलाओं की उपलब्धियां किसी से छिपी नहीं है। इंटरनेशनल वीमेन डे (International Women's Day) के खास मौके पर हम आपको कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने पूरे विश्व में अपना नाम कमाया है। इन बेटियों से आप अपने बच्चों को सीख दे सकते हैं। आइए जानते हैं भारत की हौनहार बेटियों के बारे में-

06 Mar, 2023

Kishori Mishra

सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu)

सरोजिनी नायडू को भारत की कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने भारत की आजादी में मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही ये पहली महिला थी, जो इंडियन नेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष और किसी प्रदेश की गवर्नर बनीं थीं।

Source: Thehealthsite

सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule)

भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फूले हेडमिस्ट्रेस थीं। इन्होंने महिलाओं की शिक्षा और समाज के उत्थान पर विशेष रूप से काम किया। ये समाजसेविका और कवियत्री भी थीं।

Source: Thehealthsite

विजयलक्ष्मी पंडित (Vijaya Lakshmi Pandit)

विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनी। इतना ही नहीं, विजयलक्ष्मी स्वतंत्र भारत की पहली महिला राजदूत भी थीं, जिन्होंने मास्को, वॉशिंगटन और लंदन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Source: Thehealthsite

एम फातिमा बीवी (M. Fatima Bibi)

एम फतिमा बीवी भारत को अपनी पहली महिला सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश थीं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत केरल में निचली न्यायपालिका में की थी।

Source: Thehealthsite

आशापूर्णा देवी (Ashapurna Devi)

आशापूर्णा देवी एक मध्यमवर्गीय परिवार की बेटी थीं। इन्होंने मात्र 13 साल की उम्र से लिखना शुरू कर दिया था। ये एक प्रसिद्ध कवयित्री और उपन्यासकार थीं। साल 1976 में इन्हें द फर्स्ट कमिटमेंट के लिए ज्ञानपीठ पुरष्कार से सम्मानित किया गया है।

Source: Thehealthsite

इंदिरा गांधी (Indira Gandhi)

इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। यह न सिर्फ भारत बल्कि विश्व राजनीति में भी काफी ज्यादा प्रभावशाली रहीं। इन्हें 'आयरन लेडी' के नाम से संबोधित किया जाता है।

Source: Thehealthsite

किरण बेदी (Kiran Bedi)

भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी हैं। इन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी कार्य-कुशलता का परिचय दिया है।

Source: Thehealthsite

मीरा कुमार (Meira Kumar)

मीरा कुमार देश की पहली महिला लोकसभा स्पीकर बनीं। साथ ही ये 2017 में यूपीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार भी थीं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी