माता पार्वती शिव की प्रिय हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी पर शिव और पार्वती की कृपा बनी रहे, तो माता पार्वती के यूनिक नाम उन्हें दे सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ मॉर्डन नाम-
20 Mar, 2023
साउथ इंडिया में इस नाम का चलन काफी ज्यादा है। अगर आप थोड़ा हटकर अपनी बेटी को नाम देना चाहते हैं, तो वल्लारी नाम दे सकते हैं। इसका अर्थ लता और फूलों का समूह होता है।
Source: Thehealthsiteमां पार्वती का यह नाम काफी खूबसूरत है। अधिकतर लड़कियं पर यह नाम काफी ज्यादा अच्छा लगता हगै। भगवान विष्णु की स्त्री भक्त को वैष्णवी कहा जाता है।
Source: Thehealthsiteचित्रा नाम काफी अनोखा और प्रिय है। इस नाम का अर्थ बहुत खूब, शानदार, उत्कृष्ट, सांसारिक भ्रम, स्वर्ग और आकर्षक होता है। इसे आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। यह काफी प्यारा नाम है।
Source: Thehealthsiteमाता पार्वती को ब्राह्मी भी कहा जाता है। इस नाम का अर्थ पवित्र और पावन होता है। आयुर्वेद में ब्राह्मी एक औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो कई रोगों का नाश करता है।
Source: Thehealthsiteअगर आप इस नवरात्रि पर जन्मी बेटी का नाम अ से रखना चाहते हैं, तो उसे अपर्णा नाम दे सकते हैं। यह मां पार्वती का काफी प्रिय नाम है।
Source: Thehealthsiteमां दुर्गा को आर्या कहा जाता है। आप इस खास नाम को अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सम्मानित, दोस्त, ईमानदार, परोपकारी और शुभ होता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!