इस तरह करेंगे बोर्ड परीक्षा की तैयारी तो सब रहेगा याद

जैसे ही बोर्ड परीक्षा आती हैं बच्चे परेशान हो जाते हैं, पढ़ाई करने बैठते हैं तो डर लगता है। ऐसे में हम लाए हैं 10 उपाय जिससे बच्चों का स्ट्रेस खत्म होगा और पढ़ाई में मन लगेगा।

10 Mar, 2025

Himank

मनपसंद काम करें

पढ़ाई के साथ अपनी हॉबी जैसे ड्रॉइंग, म्यूजिक या डांस करें। ऐसा करने से पढ़ाई करते समय बच्चे बोर नहीं होते।

Source: Thehealthsite

समय का सही प्रबंधन करें

हर काम के लिए समय तय करें। पढ़ाई, खेल और आराम करने का एक फिक्स समय होना चाहिए।

Source: Thehealthsite

खेल-कूद में भाग लें

बोर्ड परीक्षा के समय 1 घंटे आउटडोर गेम जरुर खेलें। इससे दिमाग फ्रेश होता है।

Source: Thehealthsite

छोटे-छोटे ब्रेक लें

लगातार पढ़ने से थकान बढ़ती है और पढ़ाई में मन नहीं लगता। पढ़ते समय हर घंटे 5-10 मिनट का ब्रेक जरूर लें। ऐसा करने से ताजगी बनी रहती है और पढ़ाई में मन लगा रहता है।

Source: Thehealthsite

मेडिटेशन करें

रोजाना योग करने से बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों का ध्यान से पढ़ने की क्षमता बढ़ जाती है। ऐसा करने से पढ़ाई में मन लगा रहता है और चीजें जल्दी याद हो जाती हैं।

Source: Thehealthsite

सकारात्मक सोच रखें

पढ़ाई करते समय खुद को बार-बार कहें "मैं कर सकता/सकती हूं"। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।

Source: Thehealthsite

अच्छी नींद लें

10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले बच्चे रोज 8 घंटे की पूरी नींद लें। ऐसा करने से दिमाग रिलैक्स होता है और लर्निंग पावर भी बढ़ती है।

Source: Thehealthsite

गहरी सांस लेने की आदत डालें

जब स्ट्रेस लगे तो कुछ देर गहरी सांस लें और रेस्ट करें। माता-पिता, टीचर या दोस्तों से बात करना न भूलें। इससे दिमाग शांत होता है और पढ़ने में मन लगेगा।

Source: Thehealthsite

खुद को इनाम दें

पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद को रिलैक्स करने के लिए कोई पसंदीदा गाना सुनें या ब्रेक लें। ऐसा करने से पढ़ाई में रुचि बनी रहती है।

Source: Thehealthsite

टेंशन न लें

पढाई करते समय बहुत सी चीजें समझ नहीं आती हैं उसको लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए। बार-बार प्रश्न का अभ्यास करने से हल निकल जाता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी