Princess Names for Girls : राजकुमारी जैसी बेटी का रखें ये नाम, हमेशा रहेगी सुख और समृद्धि से भरी

Princess Names for Girls : हर माता-पिता के लिए उसकी प्यारी सी बेटी किसी राजकुमारी से कम नहीं होती है। इसलिए वे चाहते हैं कि उनकी बेटी हमेशा राजकुमारी जैसी जिंदगी जिए। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी हमेशा राजकुमारी बनकर रहे, तो आप उन्हें यह खास नाम दे सकते हैं।

19 Mar, 2023

Kishori Mishra

तान्‍या

आप अपनी बेटी के लिए यह यूनिक नाम चुन सकते हैं। तान्या का अर्थ परिवार का सदस्‍य, परी और सुंदर आंखों वाली होती है।

Source: Thehealthsite

साइना

साइना नाम काफी ज्यादा आकर्षक होता है। इस नाम का अर्थ साईं का प्रतिबिंब और आकर्षक होता है। इसे आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। यह काफी ज्यादा मॉर्डन और यूनिक नाम भी है।

Source: Thehealthsite

दिशा

दिशा का अर्थ परिवार की राजकुमारी, किसी ओर या तरफ होता है। अपने परिवार की राजकुमारी को आप यह सुंदर का नाम दे सकते हैं।

Source: Thehealthsite

सोहा

सोहा नाम का अर्थ सूर्योदय, राजकुमारी, कीमती आभूषण और विजेता होता है। अगर आप अपनी बेटी को 'स' अक्षर से नाम देना चाहते हैं, तो इस खूबसूरत नाम को उन्हें दे सकते हैं।

Source: Thehealthsite

परी

परी का अर्थ आप शायद बहुत ही अच्छे से जानते हैं। इसका मतलब होता है देवदूत, धर्मार्थ और राजकुमारी। अपनी परी जैसी सुंदर बेटी बेटी को आप ये नाम दे सकते हैं।

Source: Thehealthsite

कायरा

कायरा नाम का अर्थ राजकुमारी, देवी की तरह सुंदर, सूरज की तरह, महान और शासक करने वाली होती है। 'क' अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम आपकी राजकुमारी जैसी बेटी के लिए परफेक्ट है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: नवरात्रि में घर आ रही है 'लक्ष्मी' तो बिटिया को दें देवी दुर्गा से जुड़े ये 7 नाम

अगली वेब स्टोरी