सर्दियों में बच्चों को बीमार पड़ने से बचाने के लिए करें ये 8 काम

सर्दियों के मौसम में बच्चे अक्सर बीमार पड़ जाते हैं और कुछ खास टिप्स की मदद से बच्चों के स्वास्थ्य को सही रखा जा सकता है।

08 Dec, 2024

Mukesh Sharma

पूरे कपड़े पहनाएं

सर्दियों की बीमारी से बचाने के लिए पूरे व गर्म कपड़े पहनाकर रखें, जिससे बीमार पड़ने का खतरा कम होगा।

Source: Thehealthsite

ठंडी चीजें न खाने दें

सर्दियों में बच्चों को कोई भी ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम आदि न खाने दें, ऐसा करना उन्हें बीमार बना सकता है।

Source: Thehealthsite

डाइट में सुधार करें

सर्दियों के मौसम के अनुसार उनकी डाइट में बदलाव जरूर करें, जिससे उनके बीमार पड़ने का खतरा कम हो जाता है।

Source: Thehealthsite

साफ-सफाई का खास ध्यान

ठंड के मौसम में बीमारी आदि फैलने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए हाथ धोना व अन्य साफ-सफाई की आदत डालें।

Source: Thehealthsite

बीमार लोगों से दूर रखें

सर्दियों के मौसम में खासतौर पर बीमार लोगों से बच्चों को दूर रखें ताकि इंफेक्शन आदि होने के खतरे को कम किया जा सके।

Source: Thehealthsite

एक्सरसाइज की आदत डालें

बच्चों को सर्दियों में बीमारियों से बचाने के लिए उन्हें एक्सरसाइज करने की आदत डालें, जिससे आपको फायदा मिलेगा।

Source: Thehealthsite

पानी पीने की आदत डालें

सर्दियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उन्हें समय-समय पर पानी पीने की आदत डालें।

Source: Thehealthsite

घरेलू नुस्खे आजमाएं

अगर बच्चे को थोड़ा बहुत सर्दी-खांसी जैसे लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत घरेलू उपाय करें ताकि स्थिति बढ़ न पाए।i

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: सर्दियों में महिलाएं जरूर खाएं ये 8 सब्जियां

अगली वेब स्टोरी