स्कूल जाने से पहले बच्चे को दें ये 10 हेल्दी नाश्ते, मिलेगी दिनभर के लिए एनर्जी

यदि आप हर रोज सुबह बच्चों के स्कूल जाने से पहले यही सोचती हैं कि क्या बनाया जाए। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 हेल्दी नाश्ते के ऑप्शन..

06 Oct, 2023

intern23.seo

चपाती पनीर रोल

बच्चों को आसानी से कुछ भी खिलाने के लिए आपको उसे रोल फॉर्म में देना चाहिए। आप बच्चे को रोटी के अंदर पनीर में मसाले मिलाकर रोल करके खिला सकती हैं।

Source: Thehealthsite

मिक्स वेजिटेबल परांठा

बच्चों को सब्जी खिलाना एक कठिन काम है जिसे आप आसान बनाने के लिए मिक्स वेजिटेबल परांठा बनाकर खिला सकती हैं।

Source: Thehealthsite

ब्रेड उपमा

यदि आपका बच्चा उपमा खाने में आनाकानी करता है तो आप उसे ब्रेड उपमा बना कर खिला सकती हैं।

Source: Thehealthsite

नमकीन सेवई

मैदे से बने नूडल्स का हेल्दी विकल्प नमकीन सेवई आपके बच्चों को खूब पसंद आएगा।

Source: Thehealthsite

ओट्स इडली

ये बेहतरीन नाश्ता आपके बच्चे को बेहद पसंद आने वाला है।

Source: Thehealthsite

पोहा

बच्चों के साथ बड़ों को भी पोहा बेहद पसंद आता है। हफ्ते में एक दिन बच्चों को आप पोहा बनाकर भी दे सकती हैं।

Source: Thehealthsite

साबूदाना खिचड़ी

बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक साबूदाने से बनी खिचड़ी को खाकर आपका बच्चा उंगलियां चाटता रह जाएगा।

Source: Thehealthsite

वेजिटेबल मसाला डोसा

कई तरह की सब्जियों को मिलाकर बना डोसा भी आपके बच्चे को काफी पसंद आएगा।

Source: Thehealthsite

पनीर सैंडविच

बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक ये नाश्ता आपके बच्चों को जरूर पसंद आने वाला है।

Source: Thehealthsite

बेजिटेबल सेंडविच

2-3 तरह की सब्जियों को अच्छे से काटकर और उसमें मसाला मिलाकर आप बच्चों को सैंडविच बनाकर दे सकती हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी