भारत के वैज्ञानिकों ने पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया है। ऐसे में हम आपके लिए इन्हीं वैज्ञानिकों से मिलते जुलते नाम लेकर आए हैं। अगर आप अपने बच्चे को वैज्ञानिक जैसे बुद्धिमान और तार्किक बनाना चाहते हैं तो ये 10 नाम आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
10 Mar, 2025
भारत के महान मैथमेटिशियन राघवन नरसिम्हन ने गणित के कठिन फार्मुले को आसान बनाया था। ये नाम रखने से आपका बच्चा बुद्धिमान, शांत और दूसरों से अलग दिखेगा।
Source: Thehealthsiteविक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक कहा जाता है। उन्होंने ISRO की स्थापना की और देश में वैज्ञानिक के लिए रास्ते खोले थे। ये नाम रखने से आपका बच्चा महान और बुद्धिमान होगा।
Source: Thehealthsiteहोमी भाभा ने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की नींव रखी थी। उनकी लगन ने भारत को और अधिक शक्तिशाली बनाया है। इनके नाम को रखने से आपका बच्चा शक्तिशाली और साहसी होगा।
Source: Thehealthsiteआनंदीबाई जोशी भारत की पहली महिला डॉक्टर थीं। जब महिलाओं की पढाई पर रोक थी इसके बावजूद इन्होने विदेश जाकर डॉक्टरी की पढ़ाई की। ये नाम रखने से आपकी बेटी बुद्धिमान, साहसी और प्रभावशाली होगी।
Source: Thehealthsiteजयंत नार्लीकर एक प्रसिद्ध खगोलशास्त्री हैं। उन्होंने ब्रह्मांड की रचना और रहस्यों के बारे में विश्व को महत्वपूर्ण जानकारी दी है । अगर आप अपने बच्चे को इन्ही के तरह महान, प्रभावी और शक्तिशाली बनाना चहते हैं तो ये नाम बेस्ट रहेगा।
Source: Thehealthsiteशांति स्वरूप भटनागर एक महान वैज्ञानिक और शोधकर्ता थे इनके नाम पर देश का सबसे बड़ा वैज्ञानिक पुरस्कार भी है। उन्होंने भारत में विज्ञान को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है। अगर आप चाहते हैं की आपका बेटा या बेटी आगे चलकर महान वैज्ञानिक बने तो ये नाम रख सकते हैं।
Source: Thehealthsiteआर्यभट्ट प्राचीन भारत के महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री थे। उन्होंने ग्रहों की गणना की और शून्य का आविष्कार किया। यह नाम रखने से आपका बच्चा महान वैज्ञानिक और शक्तिशाली व्याक्ति बनेगा। आज भी वैज्ञानिक बच्चे उनके नाम से प्रेरणा लेते हैं।
Source: Thehealthsiteकल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उनकी मेहनत और लगन से दुनिया को प्रेरणा मिली। विज्ञान और अंतरिक्ष में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए वे आदर्श हैं।
Source: Thehealthsiteसीवी रमन एक महान वैज्ञानिक थे उन्हे "रमन प्रभाव" खोज के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। उन्होंने दिखाया कि विज्ञान की खोजें रोजमर्रा की चीजों से भी हो सकती हैं। वे भारतीय बच्चों के लिए विज्ञान के चमकते सितारे हैं।
Source: Thehealthsiteअब्दुल कलाम मिसाइल मैन और भारत के राष्ट्रपति थे। उन्होंने बच्चों को सपने देखने और मेहनत करने की प्रेरणा दी। हर बच्चा उन्हें अपना दोस्त और आदर्श मानता है। ये नाम रखने से आपका बच्चा महान और जुझारु व्यक्तित्व का होगा।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!