कौन सी दाल खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है

यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में कई प्रकार के खराब बदलाव देखने को मिलते हैं। कुछ दालों के सेवन से भी शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे ने हम आपको बताएंगे यूरिक एसिड बढ़ाने वाली दालों के बारे में (Dal causing high uric acid) जिनसे आपको परहेज करना चाहिए।

18 Apr, 2025

Himank

मसूर दाल

मसूर दाल खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में प्यूरिन होता है।, यह पूरी तरह से हानिकारक नहीं है लेकिन अधिक मात्रा में सेवन से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

Source: Thehealthsite

चना दाल

चना दाल में प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसे अधिक मात्रा में खाने से लोगों को यूरिक एसिड जैसी समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

साबुत दाल

साबुत दालों में छिलकों के कारण अधिक फाइबर होता है , जिससे यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा बना रहता है।

Source: Thehealthsite

राजमा

राजमा में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है जो गाउट या यूरिक एसिड की समस्या वालों के लिए हानिकारक है।

Source: Thehealthsite

लोबिया

लोबिया भी एक प्रकार की दाल होती है। इसमें प्यूरीन होता है। अधिक मात्रा में इसे खाने पर शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ सकती है जिसके कारण यूरिक एसिड का स्तर प्रभावित हो सकता है।

Source: Thehealthsite

दाल के साथ मांसाहारी भोजन

दाल और मांस, मछली या अन्य उच्च प्यूरीन वाले पदार्थों को एक साथ खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा बना रहता है।

Source: Thehealthsite

सोयाबीन

सोयाबीन और टोफू में भरपूर मात्रा में प्यूरीन होता है। इसे अधिक मात्रा में खाने पर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer:

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: यूरिक एसिड में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

अगली वेब स्टोरी