अमिताभ बच्चन ना केवल बॉलीवुड के महानायक हैं बल्कि पर्सनल लाइफ में उन्होंने हमेशा पारिवार में प्यार और एकता जैसी वैल्यूज को भी प्रमोट किया है।
09 Oct, 2022
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही 80वां जन्मदिन (Amitabh Bachchan Birthday) मनाएंगे। लगभग 50 वर्षों तक फिल्मों में एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन के जीवन से बहुत-से लोगों को प्रेरणा मिलती है।
Source: Thehealthsiteअमिताभ बच्चन ना केवल दमदार एक्टिंग बल्कि शालीनता, वक्त के पाबंद होने और अपने परिवार की वजह से भी जाने जाते हैं। आइए जानें बिग बी किस तरह अपने परिवार का ख्याल रखते हैं और उनसे किस तरह की फैमिली वैल्यूज सीखी जा सकती हैं।
Source: Thehealthsiteबता दें कि अमिताभ बच्चन के परिवार में लगभग हर व्यक्ति सुपरस्टार है और वे सभी कई-कई मकानों, बंगलों और फार्म हाउस के मालिक हैं। लेकिन, सब के सब एक ही छत के नीचे जॉइंट फैमिली में रहते हैं।
Source: Thehealthsiteअमिताभ बच्चन ने एक बार अपने मशहूर शो KBC पर कहा था कि वे अपने बेटे और बेटी दोनों को एक नजर से देखते हैं और इसीलिए उनकी सारी प्रॉपर्टीज में अभिषेक और श्वेता को आधा-आधा हिस्सा मिलेगा।
Source: Thehealthsiteदिन में कम से कम एक बार साथ खाना खाने से लेकर त्योहारों और जन्मदिन पर परिवार के साथ समय बिताना नहीं भूलते बिग बी।
Source: Thehealthsiteअमिताभ बच्चन हिंदी भाषा के मशहूर कवि हरिवंशराय बच्चन के बेटे हैं। उन्होंने हिंदी भाषा का हमेशा प्रचार किया और अपने बेटे-बेटी और पोती अराध्या को भी हिंदी पढ़ना-लिखना और बोलना सीखने के लिए मोटिवेट किया।
Source: Thehealthsiteभारतीय संस्कारों को फॉलो करता है बच्चन परिवार और इसीलिए उनके परिवार के सभी सदस्य मिलकर एक साथ सभी त्योहार मनाते हैं।
Source: Thehealthsiteफिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं अमिताभ बच्चन लेकिन, उन्होंने अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन के फिल्मी करियर में कभी अपना सपोर्ट नहीं दिया। अभिषेक को उन्होंने सलाह दी कि वे अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाएं।
Source: Thehealthsiteबच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। शादी के बाद और बेटी अराध्या के जन्म के बाद भी ऐश्वर्या राय पूरी तरह से फिल्मों में एक्टिव हैं और अक्सर दूसरे देशों में भी शूटिंग या प्रमोशन्स के लिए जाती हैं। परिवार के लोग उनके काम में कोई दखलअंदाजी नहीं करते।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!