भयंकर दांत दर्द में भी आराम देते हैं ये 8 नुस्खे

दांत में दर्द होने से पूरे मुंह में दर्द रहता है। ऐसे में न किसी काम में मन लगता है और न ही ऐसा महसूस होता है कि डॉक्टर के पास जाना चाहिए। आज हम आपको 8 ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जो दांतों के दर्द को तुरंत कम कर सकते हैं।

13 Mar, 2025

Himank

लौंग का तेल

लौंग का तेल दांतों पर लगाने से दांत दर्द में आराम मिलता है। अगर आपको लौंग का तेल नहीं मिलता है तो आप खड़ी लौंग को भी दांतों के बीच में रख सकते हैं।

Source: Thehealthsite

गुनगुना पानी पिएं

गुनगुने पानी में 2 से 3 चम्मच नमक मिलाकर कुल्ला करना चाहिए। इससे सूजन कम होती है और दर्द से भी आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

लहसुन

लहसुन को चबाने से या उसका पेस्ट लगाने से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो बैक्टीरिया को मारते हैं।

Source: Thehealthsite

नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियों को गरम पानी में उबालकर कुल्ला करने से दर्द में आराम मिलता है। इससे इन्फेक्शन भी कम होता है।

Source: Thehealthsite

टी बैग

टी बैग को ठंडा करके दर्द वाली जगह रखने से सूजन कम होती है और दर्द में आराम मिलता है। टी बैग की जगह आप घर पर इस्तेमाल होने वाली टी का भी उपयोग कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

हींग और नींबू

हींग और नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। अगर आप हींग और नींबू को मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाएं तो दर्द में जल्द आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

बर्फ

दांत दर्द में अगर आपके गाल में सूजन आ गई हो तो आप बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर गाल पर मालिश कर सकते है इससे सूजन कम होती है और दर्द में आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

गुड़हल के पत्ते

गुड़हल के पत्ते को धोकर गुनगुने पानी में उबालकर कुल्ला करने से आराम मिलता है। इसके पत्ते आप चबा भी सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी