गर्मियों में खीरे को खाने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। ये आंखों को पोषण देने में सक्षम होता है। आइए आज जानते हैं गर्मियों में खीरा खाने के 7 जबरदस्त फायदे।
04 Apr, 2025
दिनभर मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी आदि को देखकर आंखे थक जाती हैं इसलिए रात के समय सोने से पहले आंखों पर खीरा लगाने से ठंडक मिलती है और थकान कम होती है।
Source: Thehealthsiteरोज आंखों पर 10-15 मिनट खीरा को रखने से डार्क सर्कल्स की समस्या कम होती है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिसके वजह से डार्क सर्कल्स कम हो जाते हैं।
Source: Thehealthsiteयह पफीनेस और सूजन के लिए बहुत लाभदायक है। खीरे में मौजूद पानी ठंडक देते हैं तथा उसके तत्व सूजन को कम करने में लाभदायक हैं।
Source: Thehealthsiteखीरा हमारी आंखों की जलन व खुजली को कम करने में सहायक है। इसमें 90% से भी ज्यादा पानी पाया जाता है जिससे हमारी आंखों को हाइड्रेशन और ठंडक मिलती है।
Source: Thehealthsiteखीरे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो एंटी एजिंग होते हैं इनमें कई गुण होते हैं। यह त्वचा को पोषण देते हैं जो बारीक रेखाएं और झुर्रियों कों कम करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteआंखों पर खीरा लगाने से आसपास की त्वचा को पोषण मिलता है। स्किन हेल्दी बनी रहती है यह एक प्राकृतिक आई मास्क की तरह काम करता है।
Source: Thehealthsiteखीरा किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स की तुलना में एक नेचुरल और सस्ता उपाय है। रोजाना नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो त्वचा जल्दी निखार सकती है।
Source: ThehealthsiteDisclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!