सर्दियों में शरीर की मालिश करना बहुत जरूरी होता है। इससे त्वचा पर निखार तो आता ही है, शरीर को भी रिलैक्स मिलता है। सर्दियों में तिल के तेल से मालिश करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है।
07 Jan, 2025
सर्दियों में तिल के तेल से शरीर की मालिश करने से त्वचा मॉइश्चराइज होती है। इससे स्किन की ड्राईनेस दूर होती है और स्किन मुलायम बनती है। तिल का तेल त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteअगर आप सर्दियों में तिल के तेल से मालिश करेंगे, तो इससे शरीर की थकान दूर होगी। दरअसल, इससे दिमाग को आराम मिलता है। मन शांत होता है और तनाव दूर होता है। तिल के तेल से मालिश करने से मांसपेशियां भी रिलैक्स होती हैं।
Source: Thehealthsiteसर्दियों में शरीर में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में तिल के तेल से मालिश करना फायदेमंद हो सकती है। तिल का तेल शरीर के दर्द को दूर करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteआयुर्वेद के अनुसार तिल के तेल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में आप शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए तिल के तेल से शरीर की मालिश कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteतिल के तेल से मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इससे नसों की सेहत भी बेहतर होती है। साथ ही, पैरों की सूजन भी कम होती है।
Source: Thehealthsiteतिल के तेल से मालिश करने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती हैं। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है। इससे त्वचा पर रक्त प्रवाह बढ़ता है।
Source: Thehealthsiteसर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इससे राहत पाने के लिए आप तिल के तेल से शरीर की मालिश कर सकते हैं। तिल का तेल जोड़ों के दर्द को ठीक करने में असरदार होता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!