Loo se Bachne ke Upay: तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगले 3 दिनों में तापमान 42 डिग्री पार कर सकता है। ऐसे में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। जानें, लू से बचने के लिए क्या करें?
24 Apr, 2025
लू से बचाव के लिए खुद को हाइड्रेट जरूर रखें। इसके लिए पर्याप्त पानी पिएं। अपनी डाइट में फल और सब्जियां शामिल करें। इससे गर्मी से लड़ने में मदद मिलेगी।
Source: Thehealthsiteलू से बचने के लिए आपको कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए। आपको हल्के रंग के ढीले कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए। इससे त्वचा को सांस लेने में मदद मिलती है। आप अच्छा भी महसूस करेंगे।
Source: Thehealthsiteलू से बचने के लिए सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें। गर्म हवाएं त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में घर से बाहर निकलने पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रहेगी।
Source: Thehealthsiteघर से बाहर निकलते समय सिर को ढककर जरूर जाएं। आप टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। धूप में निकलने पर छाते का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
Source: Thehealthsiteलू से बचने के लिए ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करें। अपनी डाइट में नारियल पानी, छाछ, लस्सी, बेल का शरबत, गन्ने का जूस आदि शामिल करें।
Source: Thehealthsiteलू से त्वचा को बचाने के लिए बेसन का लेप भी लगाया जा सकता है। बेसन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा को गर्मी और धूप से सुरक्षित रखता है।
Source: Thehealthsiteहमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!