गले के बलगम को निकालने के आसान तरीके

मौसम बदलते ही अक्सर तमाम परेशानियां मुंह बाएं खड़ी हो जाती हैं, जिसमें से एक है गले में बलगम का जमा हो जाना और गले से खर्र-खर्र की आवाज आना।

29 Nov, 2022

Jitendra Gupta

संक्रमण का संकेत

गले में बलगम का जमा होना एक प्रकार के संक्रमण का संकेत हो सकता है। अगर आप इस परेशानी को छोटी-मोटी बात समझकर टाल देते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है।

Source: Thehealthsite

क्रोनिक कंडीशन

गले में बलगम के जमा होने के पीछे शरीर में छिपी कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं। खासतौर पर बीमार होने पर ये परेशानी आपको आम हो सकती है।

Source: Thehealthsite

कहां बनता है बलगम

जब कोई व्यक्ति किसी बीमारी का शिकार हो जाता है तो उसके शरीर के कई हिस्सों में बलगम का निर्माण होने लगता है, इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।

Source: Thehealthsite

बड़े काम का बलगम

दरअसल बलगम कुछ हिस्सों को सूखने से बचाता है, जो बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं गले में जमा बलगम को निकालने के 5 तरीके।

Source: Thehealthsite

पानी पीते रहें

दरअसल पानी पीते रहने से बलगम को पतला करने में मदद मिलती है, जिसकी वजह से आपका गला जाम नहीं होता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

Source: Thehealthsite

गरारे करें

आपको गले में जमा बलगम को बाहर निकालने के लिए नमक के पानी से गरारे करने की जरूरत है, जिससे गले को साफ करने में मदद मिलती है। आप सुबह-शाम ऐसा कर आराम पा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पुदीने की चाय

पुदीने में मौजूद मेंथॉल सर्दी, खांसी, बलगम, बहती नाक, बंद नाक और सिरदर्द की परेशानी में आराम दिलाने का काम करता है। ये चाय आपके गले में बलगम को बाहर निकालने का काम करती है।

Source: Thehealthsite

भाप लें

पानी में नीलगिरी और रोजमैरी के तेल की कुछ बूंदों को डालकर भाप लेने से न सिर्फ बंद नाक को खोलने में मदद मिलती है बल्कि आप गले में जमा बलगम को भी बाहर निकाल सकते हैं।

Source: Thehealthsite

हल्दी

आप एक चम्मच शहद में आधी चम्मच काली मिर्च और हल्दी को अच्छी तरह से मिला लें और इस मिश्रण को गर्म दूध में घोलकर पी जाएं। ऐसा करने से आपको गले में जमा बलगम दूर करने में मदद मिलेगी।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: गले में बलगम बनना इन 7 गंभीर बीमारियों का संकेत

अगली वेब स्टोरी