यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो ये दर्द सर्दियों के मौसम में और भी अधिक बढ़ सकता है। इस दर्द से निजात पाने के लिए आप इस घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं।
21 Nov, 2023
घुटनों का दर्द आज काफी बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रहा है। 40-45 की उम्र के बाद लोगों के जोड़ों में नेचुरल लुब्रिकेशन की कमी हो जाती है। जिससे घुटनों के साथ-साथ शरीर के जोड़ों में भी लगातार दर्द रहता है।
Source: Thehealthsiteघुटनों के दर्द से निजात पाने के लिए आज बाजार में कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन आप इस समस्या से छुटकारा कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी पा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteआयुर्वेद के अनुसार बबूल की फली का सेवन करने से आपको घुटनों या जोड़ों के दर्द से निजात मिल सकती है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं।
Source: Thehealthsiteबबूल के पेड़ पर लगने वाली फली को आप इकट्ठा कर धूप में सुखा लें। सुखाने के बाद इसे पीसकर बारीक चूर्ण बना लें।
Source: Thehealthsiteबबूल की फली का चूर्ण बनाते समय आप इसमें बराबर मात्रा में मेथी दाने को मिला सकते हैं। इससे ये चूर्ण और भी कागरग हो जाएगा।
Source: Thehealthsiteइस चूर्ण का सेवन आप गुनगुने पानी के साथ रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteजोड़ों के दर्द के अलावा बबूल का सेवन हमारे दांतों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दांतों को हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना बबूल की दातुन का उपयोग कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteहालांकि बबूल का चूर्ण एक प्राकृतिक औषधि है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। लेकिन इसके बाद भी कब्ज की समस्या से पीड़ित लोगों को बबूल का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!