चेहरे के तिल हटाने के लिए क्या करें?

Home to Remove Til from Face at Home: तिल चेहरे की खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं। लेकिन, जब चेहरे पर 2-3 या इससे ज्यादा तिल होते हैं, तो चेहरा भद्दा नजर आ सकता है। इसलिए, चेहरे के तिल निकालने के लिए अक्सर लोग महंगे क्रीम या ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी चेहरे के तिल हटा सकते हैं।

12 Apr, 2025

Anju Rawat

चूना लगाएं

तिल हटाने के लिए चूना एक बेहद असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है। इसके लिए आप आधा चम्मच चूना लें। इसमें थोड़ा-सा पानी डालें और पेस्ट को तिल पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक रोजाना करें।

Source: Thehealthsite

बेकिंग सोडा लगाएं

बेकिंग सोडा भी तिल को हटाने में मददगार हो सकता है। आप आधा चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें थोड़ा-सा सेब का सिरका मिलाएं। अब इसे तिल या मस्से पर लगाएं। 15 मिनट बाद त्वचा को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

सेब का सिरका लगाएं

सेब का सिरका भी तिल हटा सकता है। इसके लिए आधा चम्मच सेब का सिरका लें। इसमें आधा चम्मच पानी डालें। अब रूई की मदद से इसे तिल या मस्से पर लगाएं। 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा रोज करने से धीरे-धीरे तिल गायब होने लगेगा।

Source: Thehealthsite

कैस्टर ऑयल लगाएं

कैस्टर ऑयल या अरंडी का तेल भी तिल को हटाने में कारगर हो सकता है। आप कैस्टर ऑयल को तिल पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद त्वचा को साफ कर लें। आप इसे रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं। अरंडी का तेल तिल को आसानी से निकालने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

लहसुन का पेस्ट लगाएं

लहसुन का पेस्ट तिल को निकाल सकता है। आप लहसुन की एक कली लें और इसके बारीक पीस लें। अब इसे तिल या मस्से पर लगाएं। इस पर पट्टी या कोई कपड़ा बांध दें। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे का तिल रिमूव होने लगेगा।

Source: Thehealthsite

पान का पत्ता लगाएं

तिल हटाने के लिए, पान का पत्ता एक अच्छा घरेलू उपाय साबित हो सकता है। इसके लिए आप पान के पत्ते का पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा-सा चूना मिक्स करें और तिल पर लगाएं। आप इस पेस्ट को पूरी रात के लिए छोड़ सकते हैं। 2-3 दिन इस उपाय को आजमाने से तिल पूरी तरह से हट जाएगा।

Source: Thehealthsite

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी