हाई कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी परेशानी है, जो आपको कई बीमारियों का शिकार बनाने का काम करती है, जिसमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक शामिल है।
04 Jan, 2023
हाई कोलेस्ट्रॉल की सबसे बड़ी वजह है खराब खान-पान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल, जो कि आपको कई बीमारियों का शिकार बनाता है।
Source: Thehealthsiteनसों में जमा कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा आपको हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों का शिकार बनाने का काम करती है।
Source: Thehealthsiteवैसे तो कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दवा का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से इसे कम कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteहाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अपनी रसोई में मौजूद लहसुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, बस सिर्फ सही तरीका पता होना चाहिए।
Source: Thehealthsiteलहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टिरीयल, सल्फर, एंटी-ऑक्सिडेंट्स और एंटी-ऑक्सिडेंट्स गुण आपकी नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
Source: Thehealthsiteलहसुन में एलिसीन नाम का यौगिक बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही खून में मौजूद ट्राइग्लिसराइड को भी कम करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteआप गुनगुने पानी के साथ रोजाना सुबह लहसुन की दो कली खा सकते हैं, जो आपके शरीर की नसों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
Source: Thehealthsiteआप चाहें तो गुनगुने पानी के अलावा लहसुन को शहद के साथ भी खा सकते हैं, जो कि आपके शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
Source: Thehealthsiteलहसुन का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जो आपके दिल के लिए बहुत अच्छा होता है और ये आपकी धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!