पथरी में दर्द काफी तेज या फिर हल्की-हल्की भी होने लगती है। इस दर्द को कम करने के लिए आप कुछ आसान से टिप्स को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं पथरी के दर्द को कम करने के लिए क्या करें?
18 Jul, 2024
कई बार मसालेदार खाना खाने की वजह से गैस बनने लगता है, जिसकी वजह से दर्द काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में कोशिश करें कि फाइबर युक्त आहार लें। यह दर्द को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
Source: Thehealthsiteदर्द काफी ज्यादा बढ़ने पर आप गर्म सिंकाई का सहारा ले सकते हैं। यह आपके मसल्स को रिलैक्स करके दर्द को कम करने में असरदार हो सकता है।
Source: Thehealthsiteपथरी का दर्द होने पर यहां-वहां भागने के बजाय कुछ देर आराम करें। इससे दर्द में काफी हद आराम मिल सकता है।
Source: Thehealthsiteपथरी में होने वाले दर्द को कम करने के लिए नींबू पानी का सेवन करना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। नींबू में मूत्रवर्धक गुण होता है, जो पथरी के दर्द को कम करने में प्रभावी माना जाता है।
Source: Thehealthsiteपथरी के दर्द से राहत पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से पथरी में दर्द मगसूस हो सकता है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।
Source: Thehealthsiteपथरी की हल्की-हल्की दर्द आपको काफी ज्यादा परेशान कर सकती है। इसे कम करने के लिए आप गर्म पानी से नहा लें। इससे मांसपेशियों को रिलैक्स मिलता है, जो दर्द को कम करने में प्रभावी हो सकता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!