चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए घरेलू उपाय

चेहरे की खूबसूरती में सबसे बड़ी समस्या अनचाहे बालों के दिखने की होती है। इन अनचाहे बालों के हटाने के बाजार में अनेक उपाय हैं, लेकिन इनसे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। आइए, चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में असरदार होते हैं।

14 May, 2025

Rahul Sharma

बेसन और हल्दी का पैक

अनचाहे बालों को हटाने के लिए बेसन और हल्दी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद पेस्ट को रगड़कर हटाएं। इससे चेहरे के अनचाहे बालों की ग्रोथ कम हो जाएगी।

Source: Thehealthsite

चीनी और नींबू से स्क्रब करें

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए 2 चम्मच चीनी में 1 चम्मच नींबू के रस के साथ थोड़ा-सा पानी मिलाएं। इससे चेहरे की स्क्रबिंग करें। इससे बाल निकलने लगेंगे।

Source: Thehealthsite

अंडे का मास्क लगाएं

अंडे में 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। मास्क सूख जाने पर उसे निकाल दें। यह अंडे का मास्क वैक्स जैसा काम करता है। चेहरे पर अलग ही निखार देता है।

Source: Thehealthsite

पपीता और हल्दी

चेहरे पर कच्चा पपीता और 1 चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

Source: Thehealthsite

ओट्स और केले का स्क्रब

चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए 2 चम्मच ओट्स में 1 पका हुआ केला मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट तक स्क्रबिंग करें। एक्सफोलिएशन से बाल कम होते हैं।

Source: Thehealthsite

चने का आटा और दही लगाएं

बालों को हटाने के लिए 1 चम्मच चने का आटा लें। इसमें 1 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और फिर धीरे-धीरे रगड़ें। इससे चेहरे के बाल हटने लगते हैं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता ।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: मुंहासे मिटाने के लिए बेसन कैसे लगाएं?

अगली वेब स्टोरी