होठों को गुलाबी बनाने के 8 आसान घरेलू उपाय

चमकदार गुलाबी होठ किसी भी लुक को खूबसूरत और आकर्षक बना सकते हैं। अगर आप भी अपने होठों को नर्म, गुलाबी और स्वस्थ बनाना चाहती हैं, तो इन टिप्स को अपनाएं

16 Apr, 2025

Rahul Sharma

शहद और चीनी स्क्रब

शहद और चीनी को मिलाकर एक स्क्रब बनाएं, इस मिश्रण को होठों पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें, चीनी होठों की मृत कोशिकाओं को हटाती है और शहद उन्हें नमी देता है।

Source: Thehealthsite

गुलाब जल

गुलाब जल का प्रयोग होठों को मॉइश्चराइज करने के लिए करें, यह होठों को नरम और गुलाबी बनाने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

नींबू का रस

नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो होठों के कालेपन को कम करने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

दूध की मलाई

दूध की मलाई को होठों पर लगाने से नमी बनी रहती है और होठ मुलायम होते हैं, यह उपाय रात में सोने से पहले करें।

Source: Thehealthsite

आलिव ऑयल

आलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो होठों को चमकदार और स्वस्थ बनाते हैं, इसे नियमित रूप से होठों पर लगाएं।

Source: Thehealthsite

पपीते का पेस्ट

पपीते में एंजाइम और विटामिन A होता है, जो होठों को गुलाबी बनाने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

ठंडा पानी और बर्फ

बर्फ के टुकड़े को एक कपड़े में लपेटकर होठों पर हल्के से मलें, इससे होठों का रक्त संचार बढ़ेगा और रंग में निखार आएगा।

Source: Thehealthsite

विटामिन E तेल

विटामिन E तेल को होठों पर रात में लगाकर सोने से होठ मुलायम और गुलाबी रहते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: सर्दियों में गुलाबी होठों के लिए घर में करें ये 7 काम

अगली वेब स्टोरी