सफेद बालों को काला कैसे करें?

बालों के सफेद होने की समस्या बढ़ती उम्र की एक निशानी मानी जाती है। लेकिन, आजकल यह समस्या कम उम्र के लोगों में भी दिखने लगी है। आइए, जानें कैसे सफेद बालों को बिना डाई के भी काला रंग दिया जा सकता है।

21 May, 2025

Rahul Sharma

आंवला जूस

रोज सुबह आंवला पाउडर या जूस पिएं। आंवला तेल से बालों में मालिश करने पर विटामिन-सी (Vitamin C) मिलता है,जो बालों को सफेद होने से रोकता हैं।

Source: Thehealthsite

प्याज का रस लगाएं

प्याज का रस (onion juice) बालों के लिए फायदेमंद होता है। हफ्ते में 1 बार प्याज का रस निकालकर जड़ों में लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। यह बालों की सफेदी को कम करेगा।

Source: Thehealthsite

करी पत्ता और नारियल तेल

हफ्ते में दो बार करी पत्ता और नारियल तेल जड़ों में लगाएं। यह बालों को मजबूत बनाएगा और सफेद बालों की समस्या को कम करेगा।

Source: Thehealthsite

मेथी दही का पैक

2 चम्मच मेथी पाउडर में 3 चम्मच दही मिलाएं। बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। यह नुस्खा बालों को मजबूती देगा और बालों को काली रंगत देगा।

Source: Thehealthsite

काली चाय का इस्तेमाल

हफ्ते में एक बार 2 चममच काली चाय को पानी में उबालें। ठंडा होने पर बालों में लगाएं। यह नु्स्खा बालों को जड़ से काला करेगा।

Source: Thehealthsite

संतुलित आहार और जीवनशैली अपनाएं

रोजाना सुबह योग करें।तनाव से दूर रहें। प्रोटीन, आयरन और विटामिन-बी 12 पूरा लें। इससे बाल मजबूत होंगे।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी