गर्मी में धूप की वजह से त्वचा पर टैनिंग हो जाती है। ऐसे में अक्सर लोग डी-टैन करवाना पसंद करते हैं। लेकिन, यह बेहद खर्चीला होता है। ऐसे में आप चाहें तो टैनिंग हटाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं।
27 May, 2025
आप एलोवेरा जेल को अपने हाथ, चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे टैनिंग को कम करने में मदद मिलती है। एलोवेरा त्वचा को ठंडक भी पहुंचाता है।
Source: Thehealthsiteटैनिंग को कम करने के लिए टमाटर का पेस्ट बनाकर लगाएं। यह टैनिंग को कम करता है और स्किन को कोमल बनाता है।
Source: Thehealthsiteखीरे का पेस्ट त्वचा पर लगाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और टैनिंग को साफ करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteदूध और हल्दी का पेस्ट बनाकर हाथ, चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे टैनिंग कम और त्वचा चमकदार बनती है।
Source: Thehealthsiteहफ्ते में 1 बार कॉफी और शहद का पेस्ट चेहरे, गर्दन और हाथ पर लगाएं। यह त्वचा से टैनिंग को कम करता है।
Source: Thehealthsiteमुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देगा और टैनिंग को कम करेगा।
Source: Thehealthsiteआलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो टैनिंग को कम करने में मदद करते है और रंगत में सुधार करते हैं।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!