पेट की गैस को तुरंत बाहर निकाल देंगे ये 8 उपाय

अक्सर ज्यादा हैवी या ऑयली फूड खाने के बाद पेट में गैस बनने लगती है। कुछ लोगों को बार-बार गैस की समस्या होती रहती है। ऐसे में, पेट की गैस को तुरंत निकालने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में।

29 Dec, 2023

priya mishra

सौंफ की चाय

पेट की जलन से राहत पाने के लिए आप सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे एसिडिटी और गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।

Source: Thehealthsite

जीरा

जीरा पाचन संबंधी समस्याओं के लिए काफी अच्छा होता है। पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए आप एक चम्मच जीरे को भूनकर पीस लें। फिर एक गिलास गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें।

Source: Thehealthsite

योग

योग करने से पेट की गैस से तुरंत राहत मिल सकती है। इसके लिए आप वज्रासन, पवनमुक्तासन और भुजंगासन आदि योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पुदीने की चाय

पुदीने में मेंथॉल होता है, जो पेट की जलन को कम करने में मदद कर सकता है। पेट में जलन में समस्या होने पर आप पुदीने की चाय बनाकर पी सकते हैं।

Source: Thehealthsite

छाछ

छाछ पेट में गैस बनने पर आप छाछ में थोड़ी सी पिसी हुई काली मिर्च और काला नमक मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको पेट दर्द से भी राहत मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

मेथी

मेथी में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से गैस, कब्ज और अपच की समस्या दूर हो सकती है।

Source: Thehealthsite

हींग

हींग पेट की गैस निकालने के लिए हींग एक प्रभावी उपाय है। इसके लिए आप आप हींग का पानी पी सकते हैं।

Source: Thehealthsite

सेब का सिरका

सेब का सिरका सेब का सिरका पेट की गैस को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी