घुटनों का दर्द कम करने के लिए अक्सर लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी घुटनों के दर्द से राहत मिल सकती है।
26 Mar, 2025
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। अदरक का पानी पीने से घुटनों के दर्द से राहत मिल सकती है। आप घुटनों पर अदरक का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteघुटनों का दर्द कम करने के लिए आप हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं। इस दूध को पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो घुटनों और जोड़ों की सूजन कम करते हैं।
Source: Thehealthsiteघुटनों का दर्द दूर करने में गिलोय का काढ़ा भी असरदार साबित हो सकता है। गिलोय का काढ़ा पीने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
Source: Thehealthsiteअगर घुटनों के दर्द से परेशान हैं, तो सरसों के तेल से मालिश करना फायदेमंद हो सकता है। इससे नसों में ब्लड फ्लो बढ़ेगा। इससे मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।
Source: Thehealthsiteआप एक टब में गर्म पानी लें और इसमें सेंधा नमक डालें। अब इस टब में पैरों को डालकर रखें। आप इस पानी से नहा भी सकते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना ऐसा करने से घुटनों के दर्द से राहत मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteतिल का तेल भी घुटनों के दर्द को कम करने में असरदार होता है। आप तिल का तेल गर्म करें। इससे घुटनों की मालिश करें। तिल का तेल घुटनों के दर्द को कम करने में मदद करता है।
Source: ThehealthsiteDisclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!