घमौरियां मिटाने के लिए क्या लगाएं?

Ghamori Hatane ke Liye Kya Lagaye: तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। इस मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में घमौरी होना सबसे आम है। ज्यादातर लोग गर्मी में घमौरियों से परेशान रहते हैं। घमौरी मिटाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

23 Apr, 2025

Anju Rawat

एलोवेरा जेल लगाएं

अगर आप गर्मी में घमौरियों से परेशान हो जाते हैं, तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। इससे घमौरी और इसकी वजह से होने वाली जलन और खुजली भी शांत होती है।

Source: Thehealthsite

मुल्तानी मिट्टी लगाएं

मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडा रखने में मदद करती है। आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिक्स करके घमौरी पर लगा सकते हैं। आधे घंटे बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें।

Source: Thehealthsite

चंदन का पेस्ट लगाएं

घमौरियों से राहत पाने के लिए आप चंदन पाउडर का पेस्ट अप्लाई कर सकते हैं। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडा रखता है। यह फोड़े-फुंसियों और दाग-धब्बों को मिटाने में भी असरदार होता है।

Source: Thehealthsite

गुलाब जल लगाएं

गुलाब जल भी घमौरियों को ठीक करने में असरदार हो सकता है। आप इसका इस्तेमाल क्लींजर या टोनर के तौर पर कर सकते हैं। इससे त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

Source: Thehealthsite

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

अगर आप धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएंगे, तो इससे घमौरी और फोड़े-फुंसियों से बचा जा सकता है। सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग और सनबर्न से भी बचाव होता है।

Source: Thehealthsite

पुदीने की पत्तियों का पेस्ट लगाएं

पुदीने की पत्तियां त्वचा के लिए फायदेमंद होती हैं। घमौरी होने पर आप इनका पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होंगे।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: गर्मियों में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे

अगली वेब स्टोरी