आजकल काम का इतना प्रेशर रहता है कि सिरदर्द एक समस्या आम बन चुकी है। नींद की कमी, तनाव और कई बार गैस की समस्या से सिरदर्द होता है। आइए जानते हैं सिर दर्द से राहत पाने के देसी तरीके।
15 May, 2025
सिर में दर्द होने पर अदरक की एक कप चाय बनाकर पिएं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिरदर्द से राहत दिलाते हैं। चाय का सेवन दिन में एक दो बार करने पर ज्यादा फायदेमंद होता है।
Source: Thehealthsiteमाइग्रेन जैसी समस्या होने पर तुलसी का सेवन करें। तुलसी का सेवन माइग्रेन को कम करने में सहायक होता है। आप तुलसी के 4-5 पत्तों को उबालकर चाय बनाएं या सीधा ही चबाकर सेवन करें।
Source: Thehealthsiteसिरदर्द में लौंग के तेल से मालिश करना फायदेमंद होता है। 2-3 बूंद लौंग का तेल सिर पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करने पर दर्द से राहत मिलेगी।
Source: Thehealthsiteपुदीना सिरदर्द के लिए फायदेमंद उपाय है। पुदीना के पत्तों का पेस्ट बनाकर माथे पर लगाएं। यह सिर को ठंडक के साथ दर्द को कम करता है।
Source: Thehealthsiteसिरदर्द के समय माथे या गर्दन के पीछे ठंडा कपड़ा या आइस पैक रखने पर यह उपाय सिर की नसों को शांत करता है। इससे दर्द से राहत मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!