Fatty Liver: फैटी लिवर को ठीक करने के 8 घरेलू उपाय

फैटी लिवर को नैचुरली ठीक करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान उपायों के बारे में -

25 Sep, 2023

priya mishra

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना दिन में 1 कप ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Source: Thehealthsite

हल्दी

हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए आप अपने खाने में हल्दी को जरूर शामिल करें।

Source: Thehealthsite

सेब का सिरका

फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने में सेब का सिरका फायदेमंद हो सकता है। यह लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

एक्सरसाइज

मोटापा फैटी लिवर की समस्या को बढ़ा सकता है। अपने बढ़े वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करें।

Source: Thehealthsite

लहसुन

लहसुन भी फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

Source: Thehealthsite

तेजपत्ता

तेजपत्ता का सेवन फैटी लिवर की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। आप तेज पत्ता को अपने खाने या चाय में शामिल कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

संतुलित आहार

फैटी लिवर के मरीजों को अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स और नट्स को शामिल करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

आंवला

आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो लिवर फंक्शन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। आंवले का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी