सड़ा-गला खाने के बाद पेट को ठीक करने वाले नुस्खे

शादियों का सीजन या फिर पार्टी में जरूरत से ज्यादा खाना आपके हाजमें को बिगाड़ सकता है और इन दिनों में ये आम परेशानी है।

21 Feb, 2023

Jitendra Gupta

क्यों बिगड़ता है हाजमा

शादी में अक्सर तला-भुना खाने में मजा तो आता है लेकिन ये गलती पेट से जुड़ी कई परेशानियों को पैदा करने का काम करती है।

Source: Thehealthsite

ये परेशानी आम

वहीं अगर आप कुछ गलत खा लेते हैं तो पेट फूलने की परेशानी आम हो जाती है, जिसके साथ एसिडिटी और दूसरी परेशानियां शामिल हैं।

Source: Thehealthsite

पेट फूलना

बहुत बार गलत खान-पान आपको कई परेशानियों का शिकार बनाता है, जिसमें से पेट फूलने की परेशानी भी आम है।

Source: Thehealthsite

घरेलू नुस्खे

अगर आप पेट फूलने की परेशानी का शिकार हैं तो ये घरेलू नुस्खे आजमाकर आप आराम पा सकते हैं। जानते हैं घरेलू नुस्खे।

Source: Thehealthsite

अदरक

गैस, पेट फूलने जैसी परेशानी में आप अदरक के एक टुकड़े को चबा सकते हैं। अदरक में मौजूद गुण पेट को साफ करने में मदद करेंगे।

Source: Thehealthsite

दही

दही में मौजूद प्रोबायोटिक गुण आपकी आंतों को साफ करने में मदद करता है। दही आंतों में जाकर गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

पपीता

पपीते में मौजूद पपैन नाम पाचन को दुरुस्त बनाने का काम करता है और आपको गैस, अपच और पेट फूलने जैसी परेशानियों में आराम पहुंचाता है।

Source: Thehealthsite

छाछ

छाछ में मौजूद एंजाइम पेट फूलने की परेशानी में आराम पहुंचाते हैं। आप खाना खाने के साथ या फिर खाना खाने के बाद छाछ पी सकते हैं।

Source: Thehealthsite

सौंफ का पानी

सौंफ खाना पचाने में मदद करती है। सौंफ का पानी पेट फूलने और पेट में बन रही गैस को दूर करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी