सर्दियों में पैरों की उंगलियों की सूजन दूर करने के घरेलू उपाय

सर्दियों में कई लोग पैरों में उंगलियों में सूजन की समस्या से परेशान रहते हैं। इसकी वजह से पैरों में दर्द और लालिमा की समस्या भी रहती है। ऐसे में, कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप पैरों की उंगलियों में सूजन को कम कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में।

14 Nov, 2023

priya mishra

सरसों का तेल

एक कटोरी में सरसों का तेल लें। इसमें थोड़ी सी अजवाइन डालकर उबाल लें। जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इससे पैरों की मालिश करें। इससे सूजन कम हो जाएगी।

Source: Thehealthsite

गर्म पानी

पैरों की सूजन से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी में नमक मिलाएं। अब इसमें पैरों को डालकर कुछ देर बैठें। इससे सूजन और दर्द से काफी राहत मिलेगी।

Source: Thehealthsite

हल्दी और शहद

पैरों की उंगलियों में सूजन होने पर आप हल्दी और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच शहद में दो चुटकी हल्दी मिलाकर लेप तैयार कर लें। इस लेप को पैरों पर लगाने से सूजन से जल्द राहत मिलेगी।

Source: Thehealthsite

नारियल तेल और कपूर

गर्म नारियल तेल में कपूर डालकर पैरों पर लगाने से सूजन और दर्द से जल्द आराम मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

एलोवेरा जेल

सूजी हुई पैरों की उंगलियों पर ताजा एलोवेरा जेल लगाने से सूजन और दर्द से काफी आराम मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

शलजम

पैरों की उंगलियों में सूजन होने पर शलजम के पीसकर और गर्म करके लगाएं। इस लेप को लगाने से सूजन कम होगी और पैरों को आराम मिलेगा।

Source: Thehealthsite

काली मिर्च

एक चम्मच सरसों के तेल में कुटी हुई काली मिर्च मिलाएं।इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर मालिश करें। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

Source: Thehealthsite

लौंग का तेल

पैरों की उंगलियों में सूजन होने पर आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाने से आपको सूजन और दर्द से काफी राहत मिलेगी।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी