दांत दर्द में तुरंत राहत देने वाले घरेलू नुस्खे

दातं में दर्द होना एक पीड़ादायक समस्या है। यह दर्द ठंडा या गर्म खाने से अचानक शुरू हो जाता है। आइए, जानें कैसे दांत दर्द में तुरंत राहत देने वाले घरेलू नुस्खे।

15 May, 2025

Rahul Sharma

लौंग का तेल लगाएं

दांत में ज्यादा दर्द होने पर कॉटन पर लौंग का तेल लगाएं। 10-15 मिनट तक कॉटन को दर्द वाले हिस्से पर रखने से राहत मिलेगी। लौंग में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो इंफेक्शन से भी बचाते हैं।

Source: Thehealthsite

नमक के पानी से गरारे करें

जब ज्यादा दर्द हो तो एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर कुल्ला करें। ऐसा करने से सूजन और संक्रमण जैसी समस्याएं ठीक होंगी।

Source: Thehealthsite

लहसुन का पेस्ट

दर्द से राहत मिले, इसके लिए एक लहसुन की कली पीसकर पेस्ट बनाएं। इसे दर्द वाले हिस्से पर रखें। यह घरेलू नुस्खा दर्द में आराम दिलाता है।

Source: Thehealthsite

प्याज का रस लगाएं

दांत में ज्यादा दर्द हो, तो प्याज का रस निकालकर कॉटन से दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने पर दर्द कम होगा और दांत की जकड़न कम होगी। प्याज के रस में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं।

Source: Thehealthsite

चाय की पत्ती का सेवन

यह घरेलू नुस्खा फायदेमंद होता है। एक गर्म टी बैग लें। इसे ठंडा होने पर दर्द वाले दांत पर रखें। इससे दर्द और सूजन कम होता है।

Source: Thehealthsite

डॉक्टर से भी मिलें

घरेलू नुस्खे राहत देते हैं, लकिन ज्यादा दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यदि दर्द बना हुआ है तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: भयंकर दांत दर्द में भी आराम देते हैं ये 8 नुस्खे

अगली वेब स्टोरी