सुबह पेट साफ ना होना यह एक गंभीर कॉन्स्टिपेशन या कब्ज की निशानी है। इससे अधिकांश लोग परेशान रहते हैं।
08 Dec, 2022
कॉन्स्टिपेशन को ठीक रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज, अच्छी नींद, तनाव मुक्त जीवन शैली और सही डाइट का होना जरूरी होता है।
Source: Thehealthsiteआपको कॉन्स्टिपेशन से छुटकारा दिलाने के लिए यहां हम कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं।
Source: Thehealthsiteकॉन्स्टिपेशन से छुटकारा पाने के लिए गुनगुना पानी बेहद कारगर है। सुबह उठने के बाद एक-दो गिलास पानी पीना फायदेमंद होता है।
Source: Thehealthsiteकब्ज के लिए त्रिफला चूर्ण रामबाण उपचार है। इसे आप एक चम्मच सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteआप सुबह खाली पेट भीगी हुई अंजीर भी चबा चबा कर खा सकते हैं। यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteखाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करना भी कब्ज से छुटकारा दिलाता है या भोजन को बहुत अच्छे से पचाता है।
Source: Thehealthsiteएक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच शुद्ध देसी घी डालकर पीने से सुबह की कब्ज से छुटकारा मिलता है। आप आसानी से मल त्याग कर पाते हैं।
Source: Thehealthsiteकब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में अधिक से अधिक फ्रूट, हरी सब्जियां और सलाद को शामिल कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteगर्मी के मौसम में बेल का जूस कब्ज को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। यह पेट को ठंडक पहुंचाता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!