सफेद बालों के लिए 8 घरेलू उपाय

सफेद बालों से आज कल हर कोई परेशान रहता है। ऐसे में आप कैमिकल वाली चीजों की जगह इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

10 Dec, 2023

priya mishra

आंवला

आंवला में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स बालो को जड़ों से काला करने में मदद करते हैं। साथ ही इसका आयरन तत्व बालों को और हेल्दी रखता है।

Source: Thehealthsite

करी पत्ता और नारियल तेल

करी पत्ते का विटामिन-बी बालों को नेचुरल रंगत पाने में मदद करता है। वहीं, नारियल का तेल पित्त दोष को रोककर बालों को सफेद होने से रोकता है। इसलिए इन दोनों को मिला कर लगाएं।

Source: Thehealthsite

काले तिल का तेल

काले तिल का तेल बालों को काला करने के लिए जाने जाते हैं। यह बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं और बालो को काला करते हैं।

Source: Thehealthsite

गुड़हल

किडनी के फंक्शन को ठीक करने के लिए गुड़हल के फूल बेहद फायदेमंद माने जाते है, खून की सफाई के लिए आप गुड़हल के फूल की चाय बनाकर पी सकते हैं।

Source: Thehealthsite

प्याज का रस लगाएं

प्याज का रस कैटेलेज को बढ़ाता है। ये एक एंजाइम जो बालों को काला करता है। इसके अलाव ये ब्लड सर्कुलेशन को सही करते बालों को काला रखता है।

Source: Thehealthsite

अश्वगंधा

ये ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकता है। इसके लिए अश्वगंधा की चाय का पिएं और इसके हेयर पैक बना कर लगाएं।

Source: Thehealthsite

तुरई का हेयर मास्क लगाएं

तुरई में एंजाइम होते हैं जो आपके बालों की जड़ में मेलेनिन को बहाल करते हैं। ऐसे में तुरई को पीस कर और नारियल तेल में पका कर इसका तेल निकाल लें और इसे बालों में लगाएं।

Source: Thehealthsite

मेंहदी और कॉफी

अपने बालों को गहरा भूरा रंगने के लिए मेंहदी और कॉफी मास्क सबसे अच्छा विकल्प है। ये आपके बालों को रंगत देने और सफेदी कम करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: ड्रैंडफ को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे ये देसी उपाय

अगली वेब स्टोरी