खाना खाने के बाद गैस पास कराने वाले नुस्खे

पेट में गैस बनने की परेशानी किसी को भी हो सकती है और इसके पीछे ढेर सारे कारण हो सकते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय से मिनटों में आराम पा सकते हैं।

22 Nov, 2022

Jitendra Gupta

कैसे बनती है गैस

बहुत से लोग दिनभर बैठे रहने का काम करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें ये परेशानी होती है। दरअसल खाना खाकर बैठे रहने से भी आपको गैस की परेशानी होती है।

Source: Thehealthsite

खाली पेट चाय

बहुत से लोग सुबह उठकर खाली पेट चाय पी लेते हैं या फिर कुछ खाने के बाद चाय पीने से भी आपको गैस की परेशानी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

तला-भुना खाने से

बहुत से लोग दिन के वक्त तला-भुना खा लेते हैं या फिर ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो आपके पेट में गैस बनाने का काम करती हैं।

Source: Thehealthsite

बेड टाइम रूटीन

अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं या फिर टहलने नहीं जाते हैं तो ये स्थिति आपके पेट में गैस बनाने का काम करती है। आइए जानते हैं पेट में बनी गैस को दूर करने के तरीके।

Source: Thehealthsite

अजवाइन से

अजवाइन में मौजूद थाइमोल नाम का तत्व आपके पेट में बन रही गैस को निकालने में मदद करता है। आप एक गिलास पानी के साथ आधा चम्मच अजवाइन को चबा सकते हैं, जो गैस की समस्या को दूर कर देगा।

Source: Thehealthsite

जीरा पानी

गैस को निकालने के लिए जीरा पानी भी काफी फायदेमंद है। जीरा ऐसे एशेंशियल ऑयल का स्त्रोत है, जो लार ग्रंथियों को सक्रिय कर पेट में बनने वाली गैस को रोकता है। आप जीरा पानी पी सकते है।

Source: Thehealthsite

हींग वाला पानी

आप गैस की परेशानी में हींग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हींग मिला लें और उसे पी जाएं। ये नुस्खा तुरंत राहत दिलाने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

अदरक का इस्तेमाल

अदरक, पेट की गैस को दूर करने में प्रभावी है। आप करना क्या है कि एक कप पानी में अदरक के टुकड़े डालने हैं और उस पानी को अच्छी तरह उबाल लेना है। इस पानी को गुनगुना ही पिएं।

Source: Thehealthsite

नींबू का रस

पेट में बनी गैस को निकालने के लिए आप एक चम्मच नींबू के रस को आधा चम्मच बेकिंग पाउडर के साथ एक कप पानी में मिलाएं। मिश्रण को एक बार में गटक जाएं। ये नुस्खा तुरंत राहत पहुंचाने में मदद करेगा।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: पेट की गैस से तुरंत राहत दिलाएंगे ये 8 उपाय

अगली वेब स्टोरी