गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण गंजेपन की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय को अपना सकते हैं। तो आइए, जानते हैं गंजापन दूर करने के घरेलू उपाय के बारे में।
22 Nov, 2023
प्याज के रस में सल्फर मौजूद होता है, जो हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, सिर पर नए बाल उगाने में मदद करता है। आप कॉटन की मदद से प्याज के रस को बालों की जड़ों में लगाएं। 1 घंटे बाद शैंपू से बाल धो लें।
Source: Thehealthsiteमेथी दाना में मौजूद गुण बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होते हैं। आप भीगे हुए मेथी दाना का पेस्ट बनाकर इसे स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे हेयर फॉल कंट्रोल होगा और सिर पर नए बाल भी उगने लगेंगे।
Source: Thehealthsiteगंजापन दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को पोषण देता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। आप दही का हेयर मास्क बालों में अप्लाई कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteगंजापन रोकने के लिए आप अरंडी के तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। इससे बालों को पोषण मिलेगा और नए बाल उगाने में मदद मिलेगी।
Source: Thehealthsiteएलोवेरा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों का झड़ना रोकता है। बालों में एलोवेरा जेल लगाने से बाल लंबे और घने होते हैं।
Source: Thehealthsiteनारियल तेल से सिर की चंपी करने से बालों का झड़ना कम होता है और गंजेपन की समस्या से दूर होती है।
Source: Thehealthsiteआंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो बालों को बढ़ाने में मदद करता है। आप आंवले के पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteगंजापन रोकने के लिए आप भृंगराज से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!