सर्दी-खांसी और जाम गले को सही करेंगे ये 8 देसी तरीके

सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बेहद प्रभावी हो सकते हैं। यहां ऐसे उपाय दिए जा रहे हैं जो आपको इस समस्या से राहत दिला सकते है।

12 Mar, 2025

Mukesh Sharma

गर्म पानी और शहद

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो गले की सूजन को कम करने में मदद कर सकती है।

Source: Thehealthsite

अदरक और तुलसी का काढ़ा

अदरक और तुलसी में सूजन को कम करने और सर्दी-खांसी को ठीक करने के गुण होते हैं।

Source: Thehealthsite

लहसुन और शहद

लहसुन में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं,जो शहद के साथ खाने से सर्दी-खांसी में राहत मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

भाप लेना

भाप लेने से सर्दी और खांसी में आराम मिलता है, इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसपर तौलिया से सिर ढककर भाप लें।

Source: Thehealthsite

गर्म दूध और हल्दी

हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं, यह शरीर में गर्मी पैदा करता है और सर्दी-खांसी को दूर करता है।

Source: Thehealthsite

पानी और काली मिर्च

काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इन्फेक्शन से बचाते हैं और गले में राहत देने में मदद कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

नमक और पानी का गरारे

एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालकर गरारे करने से गले की खराश और सूजन में आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

अजवाइन का सेवन

अजवाइन में सर्दी-खांसी को दूर करने के गुण होते हैं, एक कप पानी में अजवाइन डालकर उबालें और छानकर पी लें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: सर्दियों में स्वस्थ और मजबूत रहने के बेस्ट घरेलू नुस्खे

अगली वेब स्टोरी