हींग-अजवाइन का पानी पीने के फायदे

हींग और अजवाइन के पानी का कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ हैं। खासकर जब भोजन के बाद इसका सेवन किया जाता है। इसके सेवन से कब्ज एसिडिटी व अन्य कई पेट की बीमारियों से राहत मिलती है। पाचन को दुरुस्त करने के अलावा यह शरीर को स्वस्थ रखने में भी कारगर है।

15 Jul, 2024

Atul Modi

वजन कम करने में सहायक

खाना खाने के बाद नियमित रूप से हींग और अजवाइन के पानी का सेवन फैट को पिघला कर वजन को कम करने का काम करता है।

Source: Thehealthsite

पाचन तंत्र में सुधार

यदि आप पेट की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अजवाइन और हींग का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। हींग अजवाइन का पानी अपने पाचन गुणों के लिए प्रसिद्ध है, जो पाचन एंजाइम्स को स्टिमुलेट अपच, सूजन और गैस को कम करने का काम करता है।

Source: Thehealthsite

एसिडिटी व गैस से राहत

हींग और अजवाइन दोनों के वायुनाशक गुण पेट फूलने और पाचन तंत्र में गैस बनने से रोकने में मदद करते हैं। जिससे उल्टी, डकार जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह एसिडिटी को भी कम करता है।

Source: Thehealthsite

पीरियड के दौरान दर्द से राहत

हींग और अजवाइन का पानी अपने एनाल्जेसिक गुणों के लिए प्रसिद्ध है, इसके नियमित सेवन से महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

पाचन तंत्र को साफ करने में सहायक

हींग और अजवाइन के पानी डिटॉक्सिफायर के रूप में भी काम करता है, जो पाचन तंत्र को साफ करने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाता है। जिससे शरीर को अधिक पोषण मिल पाता है।

Source: Thehealthsite

हींग अजवाइन का पानी कैसे बनाएं

उबलते हुए पानी में एक चम्मच अजवाइन और एक चुटकी हींग डालें। इसे 10 से 15 मिनट तक उबलने दें, छान लें और गुनगुना ही पियें। स्वाद और स्वास्थ्य लाभ के लिए आप इसमें नींबू का रस या थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी