लू लगने पर तुरंत क्या करना चाहिए?

मार्च के महीने से गर्मियों का सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में इस मौसम में बाहर निकलने से लू या हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ जाती है। आइए जानते हैं लू लगने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए?

13 Mar, 2025

Himank

पानी पिलाएं

शरीर में पानी की कमी लू लगने का बड़ा कारण हो सकती है। लू लगने के बाद व्यक्ति को तुरंत पानी या शरबत पिलाएं।

Source: Thehealthsite

ग्लूकोज या ओआरएस दें

लू में शरीर से नमक और मिनरल्स कम हो जाते हैं। ओआरएस या ग्लूकोज वाला पानी पिलाने से नमक और मिनरल्स की कमी पूरी होती है। ये बॉडी के इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे शरीर में कमजोरी और चक्कर आने की संभावना कम होती है।

Source: Thehealthsite

ठंडे पानी की पट्टियां रखें

लू लगने पर सिर, गर्दन, हाथ-पैर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें। यह शरीर के हाई टेंपरेचर को कम करता है। ऐसा करने से लू को जल्दी ठीक किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

बेल का शरबत

बेल में विटामिन, प्रोटीन और फाइबर जैसे कई गुण होते हैं। इसके शरबत को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। यह गर्मी से लड़ने में बहुत असरदार होता है।

Source: Thehealthsite

नींबू पानी और शिकंजी पिएं

लू लगने पर नींबू पानी में नमक और चीनी मिलाकर पिएं। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और बॉडी में जरूरी मिनरल्स बनाए रखता है जिससे हीट स्ट्रोक और लू का प्रकोप कम होता है। गर्मियों में नींबू पानी एनर्जी ड्रिंक का काम करता है।

Source: Thehealthsite

पुदीने का रस दें

तुलसी और पुदीने के रस को पानी में मिलाकर पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है। गर्मियों में रोजाना नियमित रुप से इसके सेवन करने से हीट स्ट्रोक या लू नहीं लगती है। इसे पीने से चक्कर और सिरदर्द में भी राहत मिलती है।

Source: Thehealthsite

प्याज का रस लगाएं

प्याज में क्वेरसेटिन, सोडियम और पोटेशियम जैसे कई गुण होते हैं। इसके रस को माथे और छाती पर लगाने से ठंडक मिलती है जो लू में बहुत फायदेमंद होता है। कई जगह लोग प्याज को जेब में भी रखते हैं।

Source: Thehealthsite

हल्के और ढीले कपड़े पहनाएं

टाइट और भारी कपड़े पहनने से बॉडी का टेंपरेचर हाई होता है और गर्मी बढ़ती है। ऐसे में कॉटन और हल्के रंग के कपड़े पहनें। ऐसा करने से शरीर में हवा लगती रहेगी और बॉडी में ठंडक बनी रहेगी।

Source: Thehealthsite

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी