गर्दन का कूबड़ कैसे ठीक करें?

Neck Hump Kaise Thik Kare: गर्दन में कूबड़ एक आम समस्या है। यह किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। गलत पोजीशन में बैठना, ऑस्टियोपोरोसिस और मांसपेशियों में सिस्ट, गर्दन में कूबड़ के मुख्य कारण हो सकते हैं। यह समस्या ऊपरी पीठ और कंधों को प्रभावित कर सकती है। इसे ठीक करने के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं।

17 Feb, 2025

Anju Rawat

गर्दन की मालिश करें

अगर आपको गर्दन में कूबड़ की दिक्कत है, तो इससे राहत पाने के लिए मालिश जरूर करें। गर्दन की मालिश करने से कूबड़ में आराम मिल सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सूजन कम होती है।

Source: Thehealthsite

बालासन करें

गर्दन के कूबड़ से राहत पाने के लिए आप बालासन भी कर सकते हैं। बालासन करने से गर्दन और पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। इससे कूबड़ का तनाव कम होता है। रोजाना बालासन करने से कूबड़ की समस्या ठीक भी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

बॉडी को स्ट्रेच करें

गर्दन के कूबड़ से परेशान हैं, तो बॉडी स्ट्रेचिंग जरूर करें। बॉडी स्ट्रेचिंग करने से गर्दन के कूबड़ से राहत मिल सकती है। इससे दर्द में भी आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

फिजियोथेरेपी करवाएं

फिजियोथेरेपी करवाने से गर्दन के कूबड़ से राहत मिलती है। आप कुछ दिनों तक फिजियोथेरेपी करवा सकते हैं। इससे दर्द और सूजन में आराम मिलेगा।

Source: Thehealthsite

गर्म पानी से सिकाई करें

गर्दन के कूबड़ को कम करने के लिए सिकाई करना भी फायदेमंद हो सकता है। गर्म पानी से सिकाई करने से कूबड़ से राहत मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

पेनकिलर लें

अगर कूबड़ की वजह से आपको गर्दन या सिर में ज्यादा दर्द हो, तो इस स्थिति में आप पेनकिलर का सहारा भी ले सकते हैं। हालांकि, दर्द निवारक दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

Source: Thehealthsite

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी