मुंह में छाले आपका खाना-पीना तक मुश्किल कर सकते हैं लेकिन आखिर छाले क्यों होते हैं इस बात की जानकारी शायद ही सभी लोगों को हो। जानने के लिए स्वाइप करें।
22 Oct, 2022
आपका खराब खान-पान आपके पेट को खराब करता है और आपके खराब पेट का सीधा असर आपके मुंह पर पड़ता है, जिसकी वजह से मुंह में छाले हो जाते हैं।
Source: Thehealthsiteत्यौहारों पर खान-पान का मजा अलग ही होता है और इस दिन एक से बढ़कर एक पकवान खाने को मिलते हैं। लेकिन कुछ भी उल्टा-सीधा खाना आपके पेट को खराब कर सकता है।
Source: Thehealthsiteखराब खान-पान की वजह से पेट में गर्मी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से मुंह में छाले होने लगते हैं। कई बार दवाओं के साइड इफेक्ट से भी मुंह में छाले हो जाते हैं। अगली स्वाइप अप में जानें घरेलू इलाज।
Source: Thehealthsiteशहद को आयुर्वेद में बहुत ही फायदेमंद औषधि के रूप में जाना जाता है। बाजार में आसानी से उपलब्ध शहद मुंह के छालों को कम करने का सबसे कारगर नुस्खा है।
Source: Thehealthsiteमुंह में छालों के लिए शहद का इस्तेमाल करना है तो आप कच्चे शहद में चुटकी भर हल्दी को मिला लें और जहां-जहां छाले हैं वहां-वहां उस पेस्ट को लगा लें। ये नुस्का आपको तुरंत आराम पहुंचाता है।
Source: Thehealthsiteनारियल तेल में मौजूद एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंह के छालों को दूर करने में मदद करते हैं। नारियल तेल भी बाजार में आसानी से उपलब्ध है, जो आपके काम आ सकता है।
Source: Thehealthsiteमुंह में छालों के लिए नारियल तेल इस्तेमाल करना है तो ये तरीका आजमाएं। आप छालों को कम करने के लिए फौरी तौर पर दिन में कई बार नारियल तेल को मुंह में हुए छालों पर लगा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteमुंह के छालों में एलोवेरा जूस का इस्तेमाल भी आराम पहुंचा सकता है। एलोवेरा मुंह के छालों में हो रहे दर्द को दूर कर सकता है।
Source: Thehealthsiteमुंह के छालों में एलोवेरा का इस्तेमाल करने के लिए आप दिन में दो बार इसके रस को मुंह के छालों पर लगा सकते हैं। इसका जूस अपच की परेशानी को भी दूर करने का काम करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!