फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के 9 आसान उपाय

कई कारणों से एड़ियों के फटने की दिक्कत हो जाती है, ऐसे में एड़ियों को भरने और मुलायम बनाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं। ये नुस्खे तेजी से असर दिखाते हैं।

22 Nov, 2024

Vishal Giri

गुनगुने पानी में पैर भिगोकर रखें

गुनगुने पानी में थोड़ा नमक या बेकिंग सोडा मिलाएं और अपने पैरों को 15-20 मिनट तक उसमें भिगोएं, इससे डेड स्किन नरम हो जाएगी और फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद मिलेगी।

Source: Thehealthsite

नारियल तेल से मसाज

रात को सोने से पहले नारियल तेल से अपनी एड़ियों की मसाज करें और मोजे पहन लें। इससे एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।

Source: Thehealthsite

शहद और नींबू का मिश्रण

शहद और नींबू के रस को मिलाकर फटी एड़ियों पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

Source: Thehealthsite

वैसलीन और नींबू का रस

1 चम्मच वैसलीन और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर फटी एड़ियों पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें।

Source: Thehealthsite

केले का पेस्ट

पके केले को मसलकर उसमें शहद मिलाएं और इसे फटी एड़ियों पर 20-30 मिनट के लिए लगाएं, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

Source: Thehealthsite

तिल का तेल

रात को सोने से पहले तिल के तेल से एड़ियों की मसाज करें और मोजे पहन लें। सुबह धो लें।

Source: Thehealthsite

प्याज का रस

प्याज को काटकर उसका रस निकालें और इसे फटी एड़ियों पर 10-15 मिनट तक लगाएं। फिर धो लें।

Source: Thehealthsite

विटामिन ई तेल

विटामिन ई (Vitamin E) कैप्सूल को तोड़कर उसका तेल एड़ियों पर लगाएं। इससे एड़ियां जल्दी ठीक होंगी।

Source: Thehealthsite

मॉइश्चराइजर का उपयोग

दिन में दो बार एड़ियों को मॉइश्चराइज करना न भूलें। इससे एड़ियां मुलायम रहेंगी।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शरीर में इन विटामिन्स की कमी से आती है एड़ियों में दरारें

अगली वेब स्टोरी