सर्दियों में खराब गले को ठीक करने के 8 आसान उपाय

सर्दियां आते ही लोगों का गला खराब होना शुरू हो जाता है। गले में खराश या गला खराब होने के कारण बोलने में तकलीफ होने के साथ साथ-खाने पीने में भी दिक्कत होने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। आइए, जानते हैं खराब गले को ठीक करने के आसान तरीके।

28 Dec, 2023

priya mishra

गर्म पानी पिएं

गला खराब होने पर गर्म पानी का सेवन करें। इससे गले के अंदर की सूजन कम होगी और कफ से भी छुटकारा मिलेगा

Source: Thehealthsite

अदरक

गले में खराश या दर्द होने पर आप अदरक के रस में शहद मिलाकर ले सकते हैं। इससे आपको गले के इंफेक्शन से जल्द राहत मिलेगी।

Source: Thehealthsite

काढ़ा

सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार काढ़ा पी सकते हैं।

Source: Thehealthsite

गुनगुने पानी और नमक से गरारा करें

गला खराब होने पर गुनगुने पानी में हल्का सा नमक मिक्स करके गरारा करें। इससे कफ की परेशानी कम हो सकती है।

Source: Thehealthsite

शहद

गला खराब होने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी में शहद मिलाकर पिएं। इससे गले की खराश से जल्द राहत मिलेगी।

Source: Thehealthsite

मुलेठी

मुलेठी खराब गले की समस्या से निजात पाने के लिए मुलेठी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए गर्म पानी में मुलेठी पाउडर डालकर उबाल लें। फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएं।

Source: Thehealthsite

नींबू

गले में खराश की समस्या से निपटने के लिए नींबू मदद कर साबित होता है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

Source: Thehealthsite

दालचीनी

दालचीनी की चाय पीने से गले में खराश और दर्द की समस्या से जल्द आराम मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी