गर्मियों की तपती धूप और बढ़ते तापमान में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है। आप कुछ आसान घरेलू उपायों से खुद को अंदर से ठंडा रख सकते हैं।
14 May, 2025
गर्मियों में शरीर से पसीना अधिक निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में दही, खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा जैसे ठंडक देने वाले फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में ढीले और सूती कपड़े पहनें, ताकि पसीना आसानी से सूख सके और शरीर को राहत मिले।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना जरूरी हो तो टोपी या छाता साथ रखें।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में चाय, कॉफी और शराब शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं। इनके बजाय आप शरीर को ठंडा रखने के लिए लस्सी या छाछ का सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteगर्मियों के दिनों में 1-2 बार ठंडे पानी से नहाने से शरीर की गर्मी कम होती है और ताजगी महसूस होती है।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!