दांतों में झनझनाहट महसूस होना, एक आम समस्या है। यह किसी भी व्यक्ति को ठंडा, गर्म, खट्टा या मीठा खाने-पीने पर महसूस होती है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ नुस्खों को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
20 Jan, 2025
ताजे एलोवेरा पत्ते से जेल निकालें और इसे दांतों पर लगाएं। इससे आपके दांतों की सेंसटिविटी कम होती है। साथ ही दांतों के आसपास होने वाली सूजन को भी कम किया जा सकता है।
Source: Thehealthsiteदांतों की झनझनाहट को कम करने के लिए सरसों तेल और नमक मंजन करना असरदार हो सकता है। यह मसूड़ों से निकलने वाले खून की परेशानी को भी कम कर सकता है।
Source: Thehealthsiteदांतों में झनझनाहट महसूस होने की स्थिति में आप नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं। इस पानी से दिन में 2-3 बार कुल्ला करें। यह दांतों और मसूड़ों की सूजन और दर्द को कम करता है।
Source: Thehealthsiteदांतों में संवेजनशीलता महसूस होने पर लौंग के तेल का प्रयोग करें। लौंग में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो दर्द और संवेदनशीलता कम करते हैं।
Source: Thehealthsiteसुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल मुंह में लेकर 10-15 मिनट तक कुल्ला करें। यह दांतों की सतह को कोटिंग देता है और संवेदनशीलता को कम करने में प्रभावी माना जाता है।
Source: Thehealthsiteदांतों की सेंसटिविटी को कम करने के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने के लिए थोड़ा बेकिंग सोडा लें, इसमें पानी डालकर अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे दांतों पर लगाकर दांतों को साफ करें। इससे सेंसटिविटी कम हो सकती है।
Source: Thehealthsiteनियमित रूप से दही खाने से दांतों का पीएच बैलेंस बना रहता है और संवेदनशीलता कम होती है।
Source: Thehealthsiteग्रीन टी को गुनगुना में डालतर कुछ देरे के लिए ठंडा होने दें। इसके बाद इस पानी से कुल्ला करें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों की समस्याओं को कम करने में असरदार है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!