छाती में बलगम होने पर न सिर्फ खांसी होती है, बल्कि इसकी वजह से मरीजों को सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
08 Jan, 2025
नियमित रूप से भाप लेने से आप छाती में जमा बलगम को बाहर कर सकते हैं। भाप लेने वाले पानी में आप थोड़ा सा नीलगिरी का तेल मिक्स करें। इससे अधिक लाभ मिलेगा।
Source: Thehealthsiteहल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं इसका सेवन करने के लिए एक गिलास गर्म दूध में चुटकीभर हल्दी मिक्स करके करें।
Source: Thehealthsiteअदरक बलगम को पतला करता है और शहद गले को राहत देता है। इसलिए इन दोनों का मिश्रण आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
Source: Thehealthsiteपिपरमिंट और तुलसी बलगम को पतला करने में मदद करते हैं। इनकी चाय बनाकर दिन में 2-3 बार पिएं।
Source: Thehealthsiteछाती में जमा बलगम को बाहर करने के लिए गर्म पानी और शहद का सेवन करें। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच करीब शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
Source: Thehealthsiteनमक के पानी से गरारे करने से छाती में जमा बगलम को बाहर किया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी लें, इसमें आधा चम्मच नमक मिलाएं और फिर इस पानी से कम से कम 2 से 3 मिनट गरारे करें।
Source: Thehealthsiteबगलम को पतला करने के लिए आप अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। इसके अलावा सूप और हर्बल चाय पिएं। इससे बलगम को काफी हद तक बाहर किया जा सकता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!