दांतों में कीड़े लगने पर आप कुछ आसान से घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
15 Oct, 2024
दांतों में कीड़े लगने की परेशानी से राहत पाने के लिए सरसों के तेल में हल्दी और नमक को मिक्स करके इसके पेस्ट से ब्रश करें। इससे कीड़े लगने की समस्या कम हो सकती है।
Source: Thehealthsiteदांतों में कीड़े लगने की परेशानी को दूर करने के लिए आप सेंधा नमक और फिटकरी के पाउडर से ब्रश करें। इससे तुरंत राहत मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteदांतों में कीड़े लगने पर आप नारियल तेल को कुछ मिनटों तक मुंह में रखें और फिर कुल्ला कर लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से दांतों में कीड़े लगने की समस्या कम होगी।
Source: Thehealthsiteमुलेठी की जड़ों से तैयार पाउडर से आप दिन में दो से 3 बार ब्रश करें। ऐसा करने से आप कीड़े लगने की परेशानी को कम कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteकीड़े लगने की समस्याओं को कम करने के लिए लहसुन की कलियों को पीसकर इसे पानी में मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी से कुल्ला करें। इससे दांतों में कीड़े लगने की समस्याओं को कम किया जा सकता है।
Source: Thehealthsiteदांतों में कीड़े लगने पर आप नीम के दातुन से दांतों को साफ करें। इससे कीड़े लगने की परेशानी कम होगी। साथ ही यह दांतों की भी गहराई से सफाई करता है।
Source: Thehealthsiteदांतों में होने वाले कीड़े की परेशानी से दर्द हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए लौंग के तेल को रूई में भिगोकर दांतों पर लगाएं। इसके बाद कुल्ला कर लें। ऐसा करने से कीड़े लगने की परेशानी कम हो सकती है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!