सीने में जकड़न होने पर अपनाएं ये 8 नुस्खे

बदलते मौसम की वजह से सर्दी जुकाम की परेशानी होने लगती है। इस स्थिति में कुछ लोगों को सीने में जकड़न की समस्या भी होने लगती है। अगर आप इस परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो इस स्थिति में कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं सीने में जकड़न की परेशानी कैसे करें कम?

03 Apr, 2024

Kishori Mishra

भाप लें

सीने में जकड़न की परेशानी होने पर आप भाप ले सकते हैं। भाप से सीने में जकड़न की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

नमक के पानी से गरारा करें

नमक के पानी से दिन में दो से तीन बार गरारा करें। इससे जकड़न और कफ की परेशानी को कम किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

लौंग चबाएं

खांसी या फिर सीने में जकड़न होने पर आप 2 से 3 लौंग चबाएं। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

Source: Thehealthsite

अदरक की चाय पिएं

अदरक की चाय से सीने में जकड़न को कम किया जा सकता है। इससे कफ और सीने में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

Source: Thehealthsite

काली मिर्च और शहद

काली मिर्च के पाउडर को शहद में मिक्स करके खाने से सीने में जकड़न को दूर किया जा सकता है। इससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।

Source: Thehealthsite

गर्म तेल से सीने के मसाज करें

सीने में गर्म तेल से मसाज करने से आप सीने में जकड़न को कम कर सकते हैं। इससे सीने में आराम महसूस हो सकता है।

Source: Thehealthsite

गर्म पेय पदार्थ पिएं

सीने में कफ जमने पर आप तरह-तरह के गर्म ड्रिंक जैसे- अदरक का पानी, चाय या फिर कॉफी जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे सीने में जकड़न की समस्या को दूर किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: छाती में जमा कफ को साफ कर देंगे ये 5 नुस्खे

अगली वेब स्टोरी